HomeBlogआदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ कुछ ही दिनों में...

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ कुछ ही दिनों में ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ कुछ ही दिनों में ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

भारत–पाकिस्तान पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। आदित्य धर की इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि, दर्शकों ने सबसे ज्यादा अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत को सराहा है। फिलहाल अक्षय खन्ना का यह किरदार सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। अक्षय खन्ना के किरदार के कारण बड़ी संख्या में लोग फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं।

धुरंधर रणवीर सिंह की फिल्म है, लेकिन इसमें साइड रोल निभाने वाले कई कलाकार भी इन दिनों चर्चा में हैं। दर्शकों ने फिल्म के सहायक किरदारों को भी काफी पसंद किया है, क्योंकि इन कलाकारों ने भी दमदार अभिनय किया है। यह जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के लिए कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबरा ने करीब डेढ़ साल तक कास्टिंग का काम किया। उन्होंने बेहद सोच-समझकर कलाकारों का चयन किया था।

मुकेश छाबरा, मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर को भी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन अंत में ऐसा नहीं हो पाया। फिल्म में आलम के किरदार को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया है। इस रोल के लिए छाबरा की पहली पसंद सुनील ग्रोवर थे, लेकिन आखिरकार इस किरदार के लिए गौरव गेरा को कास्ट किया गया।

#dhurandharmovie #sunilgrover #MovieNews #movieupdates

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img

आपका हार्दिक स्वागत है। हमारे चैनल में।

X
error: Content is protected !!