ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
हाल ही में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी के साथ रुक्मिणी वसंत मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। फिल्म में रुक्मिणी ने मुख्य हीरोइन का किरदार निभाया था, हालांकि उनका रोल निगेटिव वाला था। फिल्म के अंत में यह खुलासा होता है कि रुक्मिणी ही कहानी की मुख्य विलेन हैं। रुक्मिणी वसंत ने अपने किरदार को बेहद प्रभावशाली तरीके से निभाया और दर्शकों की खूब सराहना बटोरी थी।
अब रुक्मिणी वसंत को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कांतारा: चैप्टर 1 की हीरोइन रुक्मिणी वसंत जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में रुक्मिणी वसंत ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर खुलकर बात की। रुक्मिणी ने अपनी पहली हिंदी फिल्म का नाम तो नहीं बताया, लेकिन यह जरूर कहा कि इसकी तैयारी चल रही है और फिल्म को लेकर बातचीत जारी है।
रुक्मिणी ने कहा, “मुझे हिंदी भाषा से बहुत प्यार है, लेकिन कभी इस भाषा में अपनी भावनाएं व्यक्त करने का ज्यादा मौका नहीं मिला। मैं बॉलीवुड का हिस्सा बनकर हिंदी फिल्मों में अपनी अभिनय क्षमता दिखाने को लेकर बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि अब तक मुझे ऐसा अवसर नहीं मिला। फिलहाल इसको लेकर कई बातचीत चल रही हैं और मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
#RukminiVasanth #actresses #entertainmentnews


