HomeBlogरणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर के जरिए बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी की...

रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर के जरिए बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी की है।

रणवीर सिंह ने फिल्म धुरंधर के जरिए बॉलीवुड में जबरदस्त वापसी की है।

कुछ ही दिनों में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। भारत-पाकिस्तान पर आधारित इस फिल्म में रणवीर सिंह एक सीक्रेट एजेंट के रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणवीर पाकिस्तान में घुसकर भारत के दुश्मनों से टकराते हैं। रणवीर इस फिल्म में पहली बार सीक्रेट एजेंट बने हैं और दर्शकों ने इस रोल में उन्हें काफी पसंद किया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर लोग रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं।

रणवीर सिंह के पास इस समय कई फिल्में हैं। वे कुछ महीनों बाद फिर से सीक्रेट एजेंट के रोल में नजर आएंगे, क्योंकि कुछ महीनों बाद धुरंधर 2 रिलीज़ होने वाली है। इसके बाद रणवीर डॉन के रोल में भी दिखाई देंगे। रणवीर पहली बार डॉन फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन चुके हैं। बहुत जल्द वे डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे।

इसके अलावा रणवीर सिंह पहली बार सुपरहीरो के रोल में भी नजर आने वाले हैं। अब तक रणवीर सिंह कई तरह के किरदार निभा चुके हैं। फिल्मों में वे राजा तक का रोल निभा चुके हैं, लेकिन अब तक सुपरहीरो नहीं बने थे। हालांकि अब वे सुपरहीरो के अवतार में भी दिखाई देंगे।

काफी समय से खबरें आ रही हैं कि मुकेश खन्ना के लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान पर एक फिल्म बनने वाली है। मेकर्स ने इस फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं और रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया है। हालांकि कुछ कारणों की वजह से फिल्म की शूटिंग अभी शुरू नहीं हो पाई है। लेकिन कहा जा रहा है कि बहुत जल्द इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। डॉन 3 के बाद रणवीर सिंह इस सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग में शामिल हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

spot_img

आपका हार्दिक स्वागत है। हमारे चैनल में।

X
error: Content is protected !!